पंजाब नेशनल बैंक एजुकेशन लोन: Apply Online for PNB Education Loan In Hindi

PNB Education Loan In Hindi: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भारत के अग्रणी पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है, जो कई तरह के एजुकेशन लोन (Education Loan) विद्यार्थियों को प्रदान करता है। PNB Education Loan Scheme उन छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जो पैसों की कमी के कारण हाइयर एजुकेशन नहीं हासिल कर पा रहे। पंजाब नेशनल बैंक एजुकेशन लोन छात्रों को न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी पढ़ाई करने के लिए लोन प्रोवाइड करता है।

PNB education loan के अंतर्गत ट्यूशन फीस, होस्टल चार्ज, पुस्तकें, लैपटॉप, एग्जाम फीस और ट्रैवल कॉस्ट जैसी आवश्यकताओं को कवर किया जाता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि PNB Education Loan Interest Rate काफ़ी प्रतिस्पर्धात्मक हैं और लोन रिपेमेंट ड्यूरेशन भी लचीली होती है। इसलिए छात्र अपने नौकरी या करियर बनने के बाद लोन का पुनर्भुगतान कर सकते है।

PNB Education Loan College List

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भारत और विदेशों में मान्यता प्राप्त कॉलेजों और संस्थानों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए एजुकेशन लोन प्रदान करता है। PNB Education Loan College List में आमतौर पर UGC, AICTE, IIM, IIT और अन्य ऑथराइज्ड विश्वविद्यालयों जैसे रेगुलेटरी बॉडीज द्वारा मान्यता प्राप्त एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन शामिल होते हैं। Punjab National Bank College List आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते है।

PNB Education Loan Scheme List

PNB Education Loan SchemeInterest Rates (in % p.a.)
PNB Saraswati 10.00% – 10.75%
PNB Pratibha 8.20% – 10.50%
PNB Udaan 10% to 11.25% 
PNB Kaushal 10.25% to 10.75% 
PNB Honhaar 11.25% 
PNB Pravasi Shiksha Loan 11.25% 
PNB PM CARES Education Loan Scheme9.50% to 10.00% 

PNB Pratibha Education Loan Scheme

  • यह लोन उन छात्रों को दिया जाता है जिन्हे देश के प्रीमियर इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलता है, जैसे बिजनेस स्कूल्स,इंजीनियरिंग कॉलेजेस, मेडिकल कॉलेजेस और अन्य रिप्यूटेड कॉलेज।
  • आवेदको को पेरेंट्स/ गार्जियंस को co-borrowers के रूप में जोड़ना होगा।
  • यह लोन अधिकतम 15 वर्षो के लिए मिलता है।
  • कोर्स की अवधि कम से कम 1 वर्ष की होनी चाहिए।
  • किसी तरह का कोई प्रीपेमेंट चार्ज नही है।

PNB Saraswati Scheme

  • देश के अंदर किसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में हाइयर शिक्षा लेने के लिए PNB Saraswati loan Scheme के तहत लोन प्रदान करता है।
  • यह लोन आप आईआईएमएस, IITs, IISc, XLRI.NIFT, NID etc. संस्थानों में पढ़ाई के लिए ले सकते है।
  • एयरोनॉटिकल,पायलट ट्रेनिंग, शिपिंग नर्सिंग, और अन्य डिसिप्लिन में रेगुलर डिप्लोमा/ डिग्री करने के लिए भी यह लोन मिलता है।
  • इस लोन के तहत कॉलेज,स्कूल, हॉस्टल, लाइब्रेरी,लेबोरेटरी और एक्जामिनरी फीस कवर की जाती है।
  • आप लोन से बुक्स,इक्विपमेंट्स,इंस्ट्रूमेंट्स और यूनिफॉर्म खरीद सकते है।
  • 4 लाख तक के लोन पर कोई मार्जिन नही है जबकि इससे ज्यादा पर 5% मार्जिन शुल्क है।
  • 7.5 लाख से ज्यादा लोन पर पेरेंट्स ज्वाइंट co borrower होने चहिए।
  • लोन का पुनर्भुगतान करने के लिए अधिकतम 15 वर्ष का समय दिया जाता है।

PNB education loan for abroad

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) Udaan Scheme के जरिए जिसे विदेश में हाइयर एजुकेशन प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले मेधावी छात्रों को एजुकेशन लोन प्रदान करता है। इस योजना का उद्देश्य ट्यूशन फीस, रेंट, परीक्षा शुल्क और अन्य आवश्यक एजुकेशनल कॉस्ट सहित विभिन्न खर्चों को कवर करना है।

PNB उड़ान योजना के तहत, छात्र इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मेडिकल और अन्य क्षेत्रों में और कई विषयों में विदेश में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने के लिए लोन के लिए आवेदन भर सकते हैं।

PNB Udaan Loan Scheme 2024

  • इस योजना के तहत 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है।
  • 4 लाख तक के लोन के लिए कोई मार्जिन शुल्क की जरूरत नहीं होती।
  • एक बार पढ़ाई पूरी होने के बाद लोन की पुनर्भुगतान अवधी शुरू होती है।
  • यदि आप 7.5 लाख से अधिक के लोन के लिए आवेदन करते है तो कोलेट्रल की जरूरत पड़ेगी।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त विदेशी संस्थानों में एडमिशन पाने वाले भारतीय नागरिक लोन के लिए पात्र है।

PNB loan scheme documents required

  • आवेदन पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, Higher Education की मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा की मार्कशीट, GRE/IELTS/TOEFL/GMAT की मार्कशीट
  • को एप्लीकेंट या गारंटर की आय प्रमाण, कोलेट्रल दस्तावेज़, बैंक स्टेटमेंट्स
  • बैंक द्वारा मांगे गए अन्य स्पेसिफिक दस्तावेज

PNB Education loan Online Apply

PNB Education Loan के लिए आवेदन करना काफी आसान है इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

PNB Education Loan 2024
  • सबसे पहले PNB की वेबसाइट पर जाए।
  • मेनुबार में प्रोडक्ट्स सेक्शन पर क्लिक करे।
  • अब एजुकेशन लोन में जाकर एक्सप्लोर नाउ पर क्लिक करे।
  • एजुकेशन लोन सेक्शन में आपको कई सारी लोन स्कीम्स दिखेगी, अपनी जरूरतनुसार स्कीम सेलेक्ट करे।
Education Loan
  • क्लिक करते हो लोन से जुड़ी तमाम जानकारियां सामने आ जाएंगी, उन्हे ध्यानपूर्वक पढ़े।
  • बैक आए और Apply Now पर क्लिक करे।
  • PNB Education Loan Form में सभी जानकारी दर्ज करे और आगे की प्रक्रियाओं को पूरा करे।

PNB Education Loan Eligibility Criteria

  • एप्लीकेंट्स भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • लोन अप्रूव कराने के लिए अंडरग्रैजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा में एडमिशन होना जरूरी है।
  • को एप्लीकेंट मेंडेटरी है।
  • आवेदक का एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
  • PNB स्पेशल स्कीम ऑफर करता है जैसे डोमेस्टिक कॉलेज में पढ़ाई के लिए पीएनबी सरस्वती स्कीम और अब्रोड पढ़ाई के लिए PNB Udaan Scheme.

Conclusion (PNB Education Loan In Hindi)

Punjab National Bank Education Loan लेने के लिए एक अच्छा संस्थान है, क्योंकि यह कई तरह के एजुकेशन लोन स्कीम्स प्रोवाइड करता है। यह देश के अंदर हाइयर एजुकेशन के लिए PNB Saraswati Scheme के जरिए लोन प्रदान करता है वहीं Abroad Education Loan के लिए उड़ान स्कीम है। लोन की खासियत यह है कि कोई प्रीपेमेंट चार्जेस नही लगते, ब्याज दरें कम है, रिपेमेंट ड्यूरेशन 15 साल तक है और प्रोसेसिंग फीस भी काफी फ्लेक्सिबल है। इस आर्टिकल में हमने PNB Education Loan in Hindi के बारे में डिटेल में बताया है, यदि आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

FAQs

PNB Education Loan कौन ले सकता है ?

पंजाब नेशनल बैंक एजुकेशन लोन भारत और विदेश में हाइयर एजुकेशन की चाह रखने वाले सभी छात्र लोन ले सकते है।

पीएनबी एजुकेशन लोन की ब्याज दरें क्या है ?

पीएनबी एजुकेशन लोन के लिए ब्याज 8.2% से 11.25% है।

पीएनबी शिक्षा ऋण में क्या क्या कवर होता है।

पीएनबी एजुकेशन लोन में ट्यूशन, रेंट,हॉस्टल,यूनिफॉर्म,इंस्ट्रूमेंट्स,लैपटॉप,पुस्तके,परीक्षा शुल्क और ट्रैवल कॉस्ट लगभग हर तरह का कॉस्ट कवर होता हैं।

Leave a Comment